Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में स्थित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित हो गई है प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक क्रियाएं लगातार जारी है इसी बीच गर्भगृह से एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। तस्वीर में रामलला के प्रतिमा की आंख को पट्टी से बांधी गई है इसे शुभ मुहूर्त में 22 जनवरी को खोला जाएगा।
प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित के मुताबिक भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्र के बीच गर्भगृह में रखा गया उसके बाद प्रधान संकल्प ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया।
Ram Mandir: केन्द्र की मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
उन्होंने कहा कि प्रधान संकल्प की भावना यह है कि भगवान राम की प्रतिष्ठा सभी के कल्याण के लिए राष्ट्र के कल्याण के लिए मानवता के कल्याण के लिए और उन लोगों के लिए भी की जा रही है जो भी इस कार्य में योगदान दिया है इसके अलावा अन्य अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे ब्राह्मणों को वस्त्र वगैरह भी दिया जाएगा।
Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को देश में आधे दिन की छुट्टी
बता दें की अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर जोर-जोर से तैयारी चल रही है इन्हीं तैयारी के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी की 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। ये फैसला भारी जन भावनाओं को देखते हुए लिया गया है।