Pankaj Udhas Death: गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे सिगर की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की जानकारी दी।
स्टेटमेंट में लिखा है- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं। हांलाकि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
आज पंकज उधास की मौत सुबह 11 बजे मुंबई में हुई पिछले कुछ समय से वो मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। खबर के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।
पंकज उधास को मिली थी रातोंरात शोहरत
गायिकी की दुनिया में पंकज उधास एक बड़ा नाम थे, उन्होंने चिट्ठी आई है, गजल से शोहरत मिली । यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म नाम में थी। पंकज ने कई गजलों को अपनी आवाज दी जिनमें ये दिल्लगी, फिर तेरी कहानी याद आई, चले तो काट ही जाएगा और तेरे बिन शामिल है। इसे अलावा ना कजरे की धार चांदी जैसा रंग है तेरा पंकज के यादगार गानें में से एक है।
Awards से नवाजे गए पंकज
पंकज उधास ने सिंगिंग में अपना लोहा मनवाया और अपनी बेहतरीन आवाज के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इनमें सबसे अहम पद्मश्री है जो कि उन्हें 2006 में दिया गया था।