Rudrabhishek Path: आज देश भर में महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है देश भर के सभी शिवालय में बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने वालों का हर दुखों का नाश होता है। घर में सुख समृद्धि आती है महाशिवरात्रि के दिन हर जगह शिव जी की बारात निकाली जाती है। जिसमें अच्छा खासा भक्तों का तांता देखने को मिलता है।
रुद्राभिषेक पाठ के है अनेकों लाभ
ऐसे में ज्योतिष कहते हैं अगर आज के दिन रुद्राभिषेक का पाठ जो कोई भी करता है उसके जीवन से सारे दुख खत्म हो जाते हैं अगर आप रुद्राभिषेक का पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो आप रुद्राभिषेक के पाठ को सुन भी सकते हैं रुद्राभिषेक का पाठ क्या होता है चलिए वह बताते हैं ।
Mystery of lord Shiva: भगवान शिव के ये रहस्य नहीं जानते होंगे आप, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
दरअसल रुद्राभिषेक भगवान शिव की पूजा का एक विशेष अनुष्ठान है इस अनुष्ठान में भगवान शिव को दूध जल दही घी शहद से अभिषेक किया जाता है रुद्राभिषेक पाठ अनुष्ठान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इस पाठ में कुछ मंत्रों का जाप किया जाता है।
नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः रुद्राय
ॐ नमः शर्वाय
ॐ नमः पशुपतये
ॐ नमः महादेवाय
Rudrabhishek Path: रुद्राभिषेक पाठ
ॐ नम: शम्भवाय च मयोभवाय च नम: शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च ॥
सर्वविद्यानामीश्व रः सर्वभूतानां ब्रह्माधिपतिर्ब्रह्मणोऽधिपति ब्रह्मा शिवो मे अस्तु सदाशिवोय् ॥
तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
अघोरेभ्योथघोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः सर्वेभ्यः सर्व सर्वेभ्यो नमस्ते अस्तु रुद्ररुपेभ्यः॥
वामदेवाय नमो ज्येष्ठारय नमः श्रेष्ठारय नमो रुद्राय नमः कालाय नम: कलविकरणाय नमो बलविकरणाय नमः
बलाय नमो बलप्रमथनाथाय नमः सर्वभूतदमनाय नमो मनोन्मनाय नमः ॥
सद्योजातं प्रपद्यामि सद्योजाताय वै नमो नमः । भवे भवे नाति भवे भवस्व मां भवोद्भवाय नमः ॥
नम: सायं नम: प्रातर्नमो रात्र्या नमो दिवा । भवाय च शर्वाय चाभाभ्यामकरं नम: ॥
यस्य नि:श्र्वसितं वेदा यो वेदेभ्यो खिलं जगत् । निर्ममे तमहं वन्दे विद्यातीर्थ महेश्वरम् ॥
त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिबर्धनम् उर्वारूकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
सर्वो वै रुद्रास्तस्मै रुद्राय नमो अस्तु । पुरुषो वै रुद्र: सन्महो नमो नम: ॥
विश्वा भूतं भुवनं चित्रं बहुधा जातं जायामानं च यत् । सर्वो ह्येष रुद्रस्तस्मै रुद्राय नमो अस्तु ॥
Mahashivratri 2024: कब है महाशिवरात्रि, कैसे करें पूजा, क्या है शुभ मुहुर्त ?
रुद्राभिषेक पाठ के लाभ:
- रुद्राभिषेक पाठ करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
- यह पाठ पापों का नाश करता है और मोक्ष की प्राप्ति में सहायक होता है।
- रुद्राभिषेक पाठ से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- यह पाठ भक्तों को भगवान शिव के आशीर्वाद प्राप्त करने में मदद करता है।
रुद्राभिषेक पाठ कैसे करें:
- रुद्राभिषेक पाठ करने से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग के सामने बैठें।
- रुद्राभिषेक पाठ के मंत्रों का जाप करें।
- जाप करते समय ध्यान भगवान शिव पर केंद्रित रखें।
- रुद्राभिषेक पाठ के बाद भगवान शिव की आरती करें।