World Voice Day 2024: हर साल 16 अप्रैल को विश्व आवाज दिवस यानी कि वर्ल्ड वॉयस डे (World Voice Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत लोगों को उनकी आवाज के प्रति जागरुक करने के लिए ही कई गई थी। लेकिन आज के समय में इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है क्योकि अब आवाज संबंधी बीमारियां और समस्याएं बढ़ रही हैं। लोग स्मोकिंग, ड्रग और चिल्ला कर बोलने की वजह से अपनी आवाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
Government Officer: क्या कोई सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद वापस ज्वाइन कर सकता है ?
16 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है ये दिन ?
विश्व आवाज दिवस दुनियाभर में हर साल 16 अप्रैल को मनाया जाता है। ये दिवस खास तौर से दुनिया भर में ओटोलरींगोलॉजिस्ट-हेड एंड नेक सर्जन और अन्य आवाज स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 1999 में ब्राजील में हुई थी। ब्राजील लारिंगोलॉजी और वायस ने इसकी शुरुआत की थी। जिसके बाद 2002 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ ओटोलरींगोलॉजिस्ट-हेड एंड नेक सर्जरी ने इसे विश्व आवाज दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।
World Art Day: विश्व कला दिवस, जानें थीम, इतिहास, महत्व
World Voice Day 2024: क्या है इस दिन का महत्व ?
इस दिन को इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को ये याद दिलाया जा सके कि जो उनकी आवाज है वो एक तोहफा है। विश्व आवाज दिवस पर ऐसे लोगों की कहानियों को सामने रखा जाता है जिनकी आवाज, किसी बीमारी या कैंसर के वजह से चली गई, साथ ही लोगों को आवाज के प्रति जागरुक करने के लिए ये दिन मनाया जाता है।