Atal Setu: Afill-Tower से 17 गुना ज्यादा मजबूत है ये पुल, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से छह गुना कंक्रीट

Atal Setu: पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का लोकार्पण किया हैं। मुंबई ट्र्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) को ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने इस पुल की दिसंबर 2016 में आधारशिला रखी थी। अटल सेतु लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा ठह लेन का समुद्री पुल है। इसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग साढ़े 16 किलोमीटर और जमीन पर साढ़ें 5 किलोमीटर है। देश के सबसे लंबे समुद्री पुल को बनाने पर 17,840 करोड़ से ज्यादा की लागत आई है।

Join Whatsapp Channel
Join Telegram channel

12th Fail: मनोज शर्मा की Love Story के फैन हुए लोग, IPS ने कहा शादी के बाद…

Atal Setu: किस स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ी ?

मुंबई ट्र्रांस हार्बर लिंक मुंबई के सेवरी से शुरु होकर रायगढ़ के उरण तालुका के न्हावा शेवा में समाप्त होता है। अटल सेतु पर कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसी गाड़ियों की स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा होगी। अटल सेतु मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई हवाई अड्डे को सीधा जोड़ने का काम करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। इस वजह से मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरु बंदरगाह के बीच ट्रैफिक में भी सुधार होगा।

Flights for Lakshadweep and Ayodhya: Ayodhya और Lakshadweep जाना हुआ आसान, ये एयरलाइन जल्द शुरु करेगी Flights

अटल सेतु में एफिल टावर से 17 गुना स्टील

देश का सबसे बड़ा पुल अटल सेतु अपने साथ में कई विशेषताएं लिए हुए है। इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें एफिल टॉवर की तुलना में 17 गुना अधिक स्टील लगा है, कोलकाता के हाबड़ा ब्रिज से 4 गुना स्टील लगा है। इसमें जो कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है वो अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से छह गुना ज्यादा है।

ये वीडियो भी देखें: https://youtu.be/uWBtwcrO6lM?si=1sHwwcycs-SrKfwD

ये इतना मजबूत है कि इस पर भूकंप, उच्च ज्वार और तेज हवाओं के दबाव का कोई असर नहीं होगा, इसका निर्माण एपॉक्सी-स्ट्रैंड्स वाले विशेष मैटेरियल से किया है, जिनका उपयोग परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए किया जाता है।

Leave a comment

The First omen movie Story The First Omen: अकेले देखने की गलती मत करना, वरना Karna Pishachini: कौन होती है कर्ण पिशाचनी, क्या है इसका इतिहास ? ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में बिना कपड़ों के ही पहुंच गए जॉन सीना, मच गया बवाल Delhi Police: 4 लाख मस्जिद होने के बाद भी सड़क पर नमाज, सही या गलत ?