Bird Flu: बर्ड फ्लू का इंसानों में दूसरा मामला आया सामने, जानें कैसे फैलता है ये वायरस

Bird Flu: एवियन फ्लू (Avian Flu) या बर्ड फ्लू (Bird Flu) अब टेंशन वाली बात हो गई है। दरअसल, हाल ही में अमेरिका में इंसानों में इसके दूसरे मामले की पुष्टि हुई है, जिसने हेल्थ एक्सपर्ट्स की टेंशन बढ़ा दी है। टेक्सास के अधिकारियों के अनुसार राज्य में एक व्यक्ति संक्रमित गायों के निकट संपर्क की वजह से फ्लू की चपेट में आ गया। अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, मंगलवार तक, देश के पांच राज्यों – इडाहो, कैनसस, मिशिगन, न्यू मैक्सिको और टेक्सास में यह फ्लू गायों में पाया गया था।

Join Whatsapp Channel
Join Telegram channel

H5N1 Bird Flu: कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक, वैज्ञानिकों ने चेताया हो जाएं सावधान

अमेरिका में एक इंसान में पाया गया बर्ड फ्लू

इसको लेकर सीडीसी यानी की सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने पुष्टि की कि टेक्सास में एक डेयरी कर्मचारी एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित पाया गया। दरअसल इंसानों में H5N1 सब-टाइप एवियन इन्फ्लूएंजा के मामले आमतौर पर जिसे H5N1 बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है वो दुर्लभ होते हैं। सीडीसी के अनुसार यह अमेरिका में रिपोर्ट किया गया बर्ड फ्लू का दूसरा मामला है। इसका पहला केस 2022 में कोलोराडो में आया था।

Bird Flu: बर्ड फ्लू को लेकर टेंशन

कुछ फ्लू वायरस होते है जो मुख्य रूप से इंसानों को प्रभावित करते हैं, जबकि कुछ अन्य मुख्य रूप से जानवरों में पाए जाते हैं। वहीं अगर एवियन वायरस की बात करें तो वो आमतौर पर बत्तख और गीज जैसे वाइल्स वॉटर बर्ड में पाए जाते हैं और फिर मुर्गियों जैसी पालतू बर्ड में फैल जाते हैं।

Face Of God: क्या आपने ईश्वर को देखा है, वैज्ञानिकों ने बनाया चेहरा ?

फिलहाल बर्ड फ्लू वायरस टाइप ए H5N1 को लेकर टेंशन है, जिसे पहली बार साल 1959 में खोजा गया था। हांलाकि कई वायरस की तरह समय समय पर इसमें कई बदलाव हुए और फिर इसके नए स्ट्रेन्स सामने आए।

Bird Flu: क्या है इसके लक्षण

अगर लक्षणों की बात करें तो बर्ड फ्लू के लक्षण अन्य तरह के फ्लू के ही समान होते हैं। इसमें खांसी, शरीर में दर्द और बुखार आदि शामिल हैं। वहीं, कुछ लोगों में ध्यान देने योग्य लक्षण दिखाई नहीं देते हैं,। जबकि दूसरों को गंभीर निमोनिया का अनुभव हो सकता है, जो जानलेवा हो सकता है।

किसमें पाया जाता है बर्ड फ्लू

आमतौर पर ये संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से फैलता है। इंसानों में इसके ज्यादातर मामले किसी व्यक्ति के बीमार या मृत संक्रमित जानवरों के असुरक्षित संपर्क में आने के बाद सामने आए हैं।

Sato Surname: जापान में होगा सभी लोगो का एक ही सरनेम, 2035 तक हर कोई खो देगा अपनी पहचान ?

वहीं एवियन इन्फ्लूएंजा के वजह से जंगली पक्षियों या मुर्गों के निकट संपर्क में रहने वाले लोगों में गंभीर या घातक संक्रमण हुआ है। फिलहाल H5N1 इंसानों में आसानी से नहीं फैलता है, लेकिन वैज्ञानिक इसके ऐसे स्ट्रेन के प्रति चेतावनी दी है जो इस तरह के प्रसार में कैपेबल हो सकते हैं और संभावित रूप से एक महामारी का कारण बन सकते हैं।

हांलाकि इस समय में इंसानों के लिए बर्ड फ्लू की कोई वैक्सीन नहीं है।

Leave a comment

The First omen movie Story The First Omen: अकेले देखने की गलती मत करना, वरना Karna Pishachini: कौन होती है कर्ण पिशाचनी, क्या है इसका इतिहास ? ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में बिना कपड़ों के ही पहुंच गए जॉन सीना, मच गया बवाल Delhi Police: 4 लाख मस्जिद होने के बाद भी सड़क पर नमाज, सही या गलत ?