Devraha Baba Prediction on Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, इसके लिए सभी खास लोगों के पास निमंत्रण भी भेजा जा रहा है। तकरीबन 500 साल के वेट ते बाद भगवान राम अपने सिंहासन पर विराजमान होने वाले है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की इसकी भविष्यवाणी 33 साल पहले ही हो गई थी।
33 साल पहले देवरहा बाबा ने की थी भविष्यवाणी
बता दें की देश और विदेश में सबसे ज्यादा चर्चित संत देवरहा बाबा ने इसकी भविष्वाणी की थी, और अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी हो रही है। बता दें की देवरहा बाबा का निधन 1990 में जून में हुआ था। माना ये जा रहा है कि ये भविष्यवाणी उन्होंने उससे पहले की होगी।
ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर आंदोलन का इतिहास, देवरहा बाबा की फोटो, बुकलेट में और क्या है खास ?
देवरहा बाबा ने उस समय मीडिया से बात करते हुए कहा था, अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। सभी धर्म मिलकर इसे बनवाएंगे, सबकी सहमित से मंदिर बनेगा। कोई भी इसमें अड़ंगा नहीं डालेगा, उनकी कही बात अब सच होने जा रही है। देवरहा बाबा ने ये भविष्यवाणी तब की थी जब राम मंदिर आंदोलन अपने चरम पर था।
देवरहा बाबा आश्रम पर गया निमंत्रण पत्र
राम मंदिर उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र यूपी के देवरिया जिले के मईल स्थित आश्रम में भी पहुंचा है। देवरहा बाबा आश्रम के महंत ने बताया की यह सौभाग्य की बात है और हम अयोध्या जरूर जाएंगे। देवरहा बाबा की भविष्यवाणी के बारें में उन्होंने ही बताया।
Devraha Baba Prediction: कौन थे देवरहा बाबा ?
उत्तर प्रदेश के जिले देवरिया के रहने वाले देवरहा बाबा की गिनती सिद्ध पुरुषों में होती है। देवरहा बाबा का जन्म कब हुआ इसके बारें में कोई सटीक जानकारी नहीं है लेकिन कहा ये जाता है की उनकी आयु सैकड़ों वर्ष की थी। उनका निधन 1990 में हुआ था।
देवरहा बाबा के चमत्कारों को लेकर कई कहानियां है कहा जाता है की देवरहा बाबा के पास अनोखी शक्ति थी जिससे वो भविष्य को देख सकते थे। कहते थे की देवरहा बाबा के पास दिव्य शक्ति थी। देवरहा बाबा लोगों के मन की बात भी जान लेते थे। वाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री , इंदिरा गांधी, राजेन्द्र प्रसाद, महामना मदन मोहन मालवीय जैसे नामचीन व्यक्ति देवरहा बाबा के भक्त माने जाते थे।
रात में पैंटी पहनकर सोना सही या गलत ? यहां जानिए सही जवाब
लंबी आयु का रहस्य
देवरहा बाबा की उमए को लेकर कुछ लोगों का कहना है की देवरहा बाबा 250 साल जिए तो कुछ का कहना है कि बाबा 500 साल तक जीवित रहें। कहा ये भी जाता है की बाबा 900 साल तक जीवित रहे थे। वहीं भक्तों का विश्वास है कि देवरहा बाबा दो शताब्दी से भी अधिक जीवित रहे। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बाबा देवरहा की लंबी आयु का दावा किया था।
उनके अनुसार जब वे बचपन में बाबा से मिले थे तब बाबा की उम्र करीब 150 साल थी। उस वक्त वे उनके पिता के साथ बाबा के दर्शन के लिए गए थे। राष्ट्रपति के पिता भी बाबा देवरहा को कई सालों से जानते थे।