Guruwar Upay: गुरुवार को आध्यात्म में खास दर्जा प्राप्त है। भगवान विष्णु देवताओं के गुरु माने गए है गुरुवार का दिन उनको समर्पित है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने से अध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ धन की प्राप्ति होती है। कुडंली में गुरु की स्थिती कमजोर होने पर आपकी करियर में तरक्की रुक जाती है और दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को कुछ विशेष उपाय करने से गुरु की दशा में सुधार होने लगता है और फिर से तरक्की के मार्ग खुल जाते है।
Guruwar Upay: चलिए जानते है क्या है उपाय
- गुरुवार को घी का दीपक जलाएं
- गुरुवार को जल्दी उठकर सूर्य देवता को जल चढ़ाएं।
- घर के मंदिर में भगवान विष्णु का पूजन करके उनके सामने घी का दीपक जलाएं और अच्छा होगा अगर आप कलावे की बाती से दीपक जलाएं और थोड़ा केसर भी डाल दें।
- भगवान विष्णु आपसे खुश होकर आपको संपन्न बनाएंगे।
Supreme Court: 2 से है ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कोर्ट का आदेश
विष्णु चालीसा या विष्णु नाम स्तोत्र का पाठ करें
गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा या विष्णु नाम स्हस्त्रनाम का पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आप तरक्की के मार्ग पर चलते हैं। इस दिन कुश के आसन पर बैठकर विष्णु चालीसा या फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद भगवान को किसी पीले मिष्ठान का भोग लगाएं।
पीले फलों का करें दान
शास्त्रों में बताया गया है कि गुरुवार को फलों का दान करने से आपकी कुंडली में शुभ योग बनता है और गुरु की स्थिति मजबूत होती है। खासतौर पर गुरुवार को पीले फलों का दान करने से बृहस्पति देवता की अतिरिक्त कृपा बनती है। जरूरतमंद लोगों को फलों का दान अवश्य करें। अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच में भी आप फल बांट सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत पुण्य मिलेगा।
Akhilesh Yadav Net Worth: क्यों है अखिलेश यादव की नाक टेढ़ी, कितने करोड़ के है मालिक, Full Details
दूध केसर का उपाय करें गुरुवार को
गुरुवार के दिन किसी भी तरह से केसर का प्रयोग आपकी ग्रह स्थिती को बेहतर बना सकता है। गुरुवार की रात को दूध में केसर डालकर उसका उपयोग करें। इसके अलावा आप चाहें तो दूध और केसर की खीर बनाकर पहले भगवान विष्णु को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ मिलकर खाएं, यह उपाय आपके घर के लोगों के बीच प्रेम बढ़ाएगा और आपको सुखी और समृद्ध बनाएगा।
Bathing Astrology Tips: नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें कंगाली होगी दूर, घर में आएगी सुख-समृद्धि