Maldives: मालदीव काफी सुर्खियों में छाया हुआ है जबसे भारत और लक्षद्वीप को लेकर मालदीव के मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्पणी की उसके बाद से मालदीव को बॉयकॉट किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिन्द महासागर में स्थित मालदीव पर कभी हिन्दू राजा शासन करते थे।
मालदीव के इतिहास की बात करें तो पता चलता है कि ये देश कभी हिन्दुओं और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों का देश था, मालदीव का इतिहास 2500 साल से भी ज्यादा पुराना है।
Ayodhya Ram Mandir: क्या हैं यम नियम ? जिसका PM मोदी कर रहे है पालन
Maldives: कौन थे यहां के पहले निवासी ?
शुरुआती निवासी गुजराती थे जो लगभग 500 ईसा पू्र्व भारत के कालीबंगा से श्रीलंका और फिर मालदीव पहुंचे थे। यहां के पहले निवासी धेविस नाम से जाने जाते थे।
इतिहास की माने तो मालदीव में हिन्दू राजाओं का शासन रहा है, तमिल चोल राजाओं ने कुछ समय तक मालदीव पर शासन किया था, इसका प्रमाण नाव निर्माण के तरीकों और चांदी के छिद्रित सिक्कों से लगाया जा सकता है।
Makar Sankranti 2024: 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रान्ति ?
इस देश में 12वीं सदी में एक बड़ा बदलाव शुरू हुआ। अरब व्यापारियों के आने से यह देश धीरे-धीरे मुस्लिम राष्ट्र में बदल गया, इन अरब व्यापारियों के प्रभाव में आकर यहां के राजा और जनता ने इस्लाम धर्म स्वीकारना शुरु कर दिया।