Indore swachh sarvekshan: इंदौर ने लगातार 7वीं बार देश के सबसे साफ शहर का खिताब जीता है। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में यह अवार्ड लिए है। उन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार दिया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भी मौजूद रहे हैं। इंदौर के साथ सूरत को भी संयुक्त रुप से स्वच्छ शहर का अवार्ड मिला है।
इंदौर ने लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम किया है। इस शहर को साफ बनाने में वहां के लोगों के साथ-सात नगर निगम की भी भूमिका रही है। जनभागीदारी की वजह से लगातार इंदौर को ये खिताब मिल रहा है। नगर निगम और शहर के जनप्रतिनिधि इसे लेकर अभियान चलाते रहते हैं। इंदौर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इंदौर की सफाई प्रणाली को देखने दूसरे राज्यों से भी लोग आते है।
Ayodhya Ram Mandir: क्यों है Ayodhya Temple खास,जानें कैसा होगा दुनिया पहला मंदिर ?
Indore swachh sarvekshan: पीएम मोदी ने किया था इसका उद्घाटन
साथ ही ये भी स्टडी करते हैं की इंदौर कैसे इन सारी चीजों को मेंटन रखता है, इंदौर की सबसे खास बात यहां शहर से निकले वाले कचरे से गैस बनाया जाता है। गैस से शहर में सीएनजी बसों का परिचालन होता है, कचरे से गैस बनाने के लिए इंदौर में एशिया का सबसे प्लांट है, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था।
Lakshadweep: लक्षद्वीप में मिलती है ये दुर्लभ गाय, लेकिन नहीं मिलते है सांप और कुत्ते
इंदौर के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी स्वच्छता सर्वेक्षण में बेस्ट फॉर्मफर्मिंग स्टेट में सेकंड रैंक मिला है, यह प्रदेश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है, प्रदेश के दूसरे शहरों की रैंकिंग में भी सुधार आई है।
सीएम मोहन यादव ने 7वीं बार इंदौर के प्रथम आने पर एमपी और इंदौर वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों ने फिर यह साबित कर दिया है कि स्वचछता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है बल्कि उनके सोच में भी शामिल है।