Kalki Avatar: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका SrishtiTimes.com चलिए आज आपको इस आर्टिकल में बताते है कल्कि अवतार की कहानी के बारे में दरअसल धर्म ग्रंथ के मुताबिक जब अधर्म ने पैर पसारना शुरू किया तब भगवान विष्णु ने अवतार लेकर पुण्य धर्म को स्थापित किया।
शास्त्रों में भगवान विष्णु के 24 में अवतार का वर्णन है जिसमें से श्री हरि को कल्कि का अवतार होना बाकी है कहा गया है। कहा जाता है कि कल्कि अवतार को भगवान विष्णु का भविष्य का दसवां अवतार माना जाता है।
मान्यता है कि कल्कि अवतार के बाद कलयुग खत्म हो जाएगा। ये अवतार कब होगा कैसा इनका स्वरूप होगा चलिए कल्कि अवतार की विस्तार से जानकारी आपको देते हैं।
Best PM Survey: भारत के सबसे Famous PM है Narendra Modi, Survey में अटल-इंदिरा-मनमोहन सब छूटे पीछे
Kalki Avatar: सबसे पहले जानते हैं कि कल्कि अवतार है क्या।
पुराणों के मुताबिक कलयुग के अंत में भगवान विष्णु कल्कि की रूप में अवतार लेंगे सनातन धर्म की मान्यता है कि धर्म को खत्म करने और सतयुग को फिर से शुरू करने के लिए अवतार लिया जाएगा । कल्कि अवतार लेकर श्री हरी धरती से पपियों का नाश करेंगे और फिर धर्म हर का हर तरफ विस्तार होगा।
कब होगा कलियुग का अंत
अभी अवतार कब होगा धर्म ग्रंथ के मुताबिक कलयुग का प्रारंभ 3102 ईसा पूर्व हुआ था श्री कृष्ण के पृथ्वी लोक से विदा लेते ही कलयुग का प्रथम चरण शुरू हो गया पुराणों के मुताबिक पृथ्वी पर कलयुग का इतिहास 432000 वर्षों का होगा अभी कलयुग का पहला चरण चल रहा है । इसका मतलब है कि 3102 + 2023 5125 साल कलयुग के बीत चुके हैं और अभी 4226875 बचे हैं।
कल्कि अवतार की कैसे होगी उत्तपति
कल्कि अवतार की उत्पत्ति कलयुग के अंत में होगी अगर श्रीमद् भागवत गीता पुराण के 12वें अध्याय के 24 में श्लोक में बताया गया है कि जब गुरु सूर्य और चंद्रमा एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रयोग प्रवेश करेंगे तब कल्कि अवतरित होंगे। कलयुग की समाप्ति और सतयुग की संधि काल में यह अवतरित होंगे।
पुराणों में श्री हरि का 10 वां अवतार
पुराणों में श्री हरि के दसवे अवतार की जो तिथि बताई गई है उसके अनुसार भगवान सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को जन्म लेंगे। कल्कि पुराण के अनुसार भगवान विष्णु का कल्कि अवतार संभल गांव में होगा मान्यता है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के स्थित संभल गांव में भगवान विष्णु का दसवां कल्कि का अवतार होना है।
Best PM Survey: भारत के सबसे Famous PM है Narendra Modi, Survey में अटल-इंदिरा-मनमोहन सब छूटे पीछे
चलिए अब जानते हैं कि अवतार का स्वरूप कैसा होगा
अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में कल्कि अवतार का चित्रण तीर कमान धारण किए हुए घुड़सवार के रूप में किया गया है। कल्कि भगवान देवदत्त नाम के सफेद घोड़े पर बैठकर आएंगे और पपियों का विनाश करेंगे । यह अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा। उनके गुरु चिरंजीवी भगवान परशुराम होंगे उनके निर्देश पर कल्क भगवान शिव की तपस्या करेंगे और दिव्य शक्तियों को प्राप्त कर अधर्म का नाश करेंगे और धर्म की शुरुआत करेंगे।