Lakshadweep: लक्षद्वीप में मिलती है ये दुर्लभ गाय, लेकिन नहीं मिलते है सांप और कुत्ते

Lakshadweep: पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लक्षद्वीप गए थे और वहां से खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया था। भारतीय पर्यटकों से लक्षद्वीप जाने का आह्वान किया। देश के सबसे छोटे केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की कई बातें अनूठीं हैं। यहां की संस्कृति और रहन-सहन इसको कई मायनों में भारत के दूसरे राज्यों से अलग बनाता है।

Join Whatsapp Channel
Join Telegram channel

ये द्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीप से मिलकर बना है, यहां की कुल आबादी तकरीबन 64 हजार के आसपास है। यहां 96 फीसदी आबादी मुसलमान है। मालदीव से अगर तुलना करें तो लक्षद्वीप का क्षेत्रफल करीब 10 गुना कम है। यहां बेशक 32 आइलैंड है लेकिन सिर्फ दस आईलैंड पर ही लोग रहते हैं। जिसमें- कवाराट्टी, अगाट्टी, अमिनी, कदमत, किलातन, चेतलाट, बिट्रा, आनदोह, कल्पनी और मिनिकॉय शामिल हैं, कई द्वीप तो ऐसे हैं, जहां 100 से भी कम लोग रहते हैं। यहां की राजधानी कवारात्ती हैं।

Ghaziabad New Name: अब इस नाम से जाना जाएगा गाजियाबाद! नए नाम की चर्चा तेज

यहां लक्षद्वीप में मुख्य तौर पर मलयालम बोली जाती है, यहां कुछ लोग मह्हे भी बोलते है, जिसकी लिपि धिवेही है। ये भाषा मालदीव में भी बोली जाती है, यहां के लोगों की आय का मुख्य जरिया समुद्री संसाधनों पर टिका है। यहां टूरिज्म से लेकर मछली पकड़ने लेकर नारियल की खेती जैसे काम करते हैं।

ये वीडियो देखें: https://youtu.be/CgC37uSKmvc?si=oHtmr6ICE1EYK7TW

लक्षद्वीप केन्द्र शासित प्रदेश है, ये भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए नौसेना का बेस भी यहां है। लक्षद्वीप से जुड़ी कई चीजें इसे खास बनाती है, 600 से ज्यादा यहां मछली की प्रजातियां पाई जाती है। 78 से ज्यादा प्रजाति के कोरल मिलते हैं।

Lakshadweep: यहां पर नहीं मिलते हैं सांप और कुत्ते

यहां सांप और कुत्ते जैसे जानवर नहीं पाए जाते है लेकिन यहां पर बिल्ली और चूहे पाए जाते है। लक्षद्वीप को रेबीज फ्री स्टेट का दर्जा प्राप्त है। तितली मछली लक्षद्वीप का राज्य पशु है, यहां कम से कम आधा दर्जन प्रजाति की तितली मछलियां पाई जाती है। सूटी टर्न इस राज्य का राजकीय पक्षी और ब्रेड फ्रूट राजकीय पेड़ है।

Ayodhya: Yogi सरकार सूर्य से चमकाएगी अयोध्या, राम नगरी में टूटेगा गिनिज बुक से लेकर सउदी अरब तक का रिकॉर्ड

गाय इसे बनाती है खास

यहां की साइरेनिया या समुद्री गाय इसे खास बनाती है जो लुप्तप्राय है। दुनिया के ये किसी-किसी हिस्से में ही मिलती है।

Leave a comment

The First omen movie Story The First Omen: अकेले देखने की गलती मत करना, वरना Karna Pishachini: कौन होती है कर्ण पिशाचनी, क्या है इसका इतिहास ? ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में बिना कपड़ों के ही पहुंच गए जॉन सीना, मच गया बवाल Delhi Police: 4 लाख मस्जिद होने के बाद भी सड़क पर नमाज, सही या गलत ?