Makar Sankranti 2024: हिंदूओं धर्म का प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं। साथ ही सूर्य की कृपा भी प्राप्त होती है। मकर संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करने से हर तरफ सफलता मिलती है। मकर संक्रान्ति के दिन दान करने से सुख प्राप्ति होती है। चलिए जानते है मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है।
खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति के दिन सुबह में दही चूड़ा और खिचड़ी खाई जाती है और खिचड़ी का दान भी किया जाता है। आप भी काले उड़द के दाल की खिचड़ी का दान जरूर करें। काली उड़द का संबंध शनि से है। खिचड़ी दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और धन की कमी नहीं होती है।
Makar Sankranti 2024: गुड़ का दान
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति यानी खिचड़ी के दिन गुड़ दान करने से गुरु और सूर्य से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होती हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है तो ऐसे में उस व्यक्ति को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत होगा और आपका भाग्य हमेशा आपका साथ देगा।
काले तिल का दान
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। इस दिन तिल के दान का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन शनि से जुड़ी चीजों का दान किया जाता है। काले तिल का संबंध शनि देव से है। इसलिए जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
Lohri 2024: 13 या 14 जनवरी कब मनाई जाएगी लोहड़ी ? नोट कर लीजिए सही डेट
घी का दान
मकर संक्रांति के दिन घी का दान भी जरूर करना चाहिए। घी का संबंध सूर्य और गुरु से माना गया है। साथ ही घी समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसे दान करने से करियर में सफलता के साथ सभी तरह के सुख की प्राप्ति होती है।
ISRO Aditya L1 Mission: आज ‘सूर्य नमस्कार’ करेगा Aditya-L1, भारत करेगा 50 सैटेलाइट्स की सुरक्षा
कंबल का दान
मकर संक्रांति के समय सर्दियों का मौसम होता है। ऐसे में इस दिन कंबल का दान काफी अच्छा माना जाता है। कंबल को दान करने से राहु और शनि दोनों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
Grahan 2024: इस साल लगेगा 4 ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं, यहां जानें ?
Wish u all the best