Makar Sankranti 2024: मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का खास पर्व होता है, पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रान्ति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन से ही मौसम बदलने लगता है इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है। इस कारण इस पर्व को खिचड़ी कहा जाता है।
मान्यता है कि इस त्यौहार पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते है, सूर्य और शनि का संबंध इस पर्व से होने के कारण ये बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। आमतौर पर शुक्र का उदय लगभग इसी वक्त होता है इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का खास महत्व माना जाता है।
Ayodhya Ram Mandir: BSP सुप्रीमो मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ?
क्या है मकर संक्रान्ति का शुभ मुहूर्त
इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी, इस दिन सूर्य रात 2:45 PM पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
12th Fail: मनोज शर्मा की Love Story के फैन हुए लोग, IPS ने कहा शादी के बाद…
मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, इस दिन बुध और मंगल भी एक राशि धनु में विराजमान रहेंगे।
Makar Sankranti 2024: पूजन विधि
सुबह उठकर लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को जल दें, सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें या गीता का पाठ करें