Maldives Vs Lakshadweep: भारत और मालदीव के बीच विवाद लगातार बढ़ते ही जा रहा है। मालदीव के मंत्री के विवादित बयान के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स भी एकजुट हुए है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम समेत अन्य सेलेब्स ने भी मालदीव का बहिष्कार किया और पर्यटन के तौर पर लक्षद्वीप और सिंधुदुर्ग जैसे भारतीय आइलैंड पर जाने की अपील की, इस बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लक्षद्वीप के समंदर से खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
Lakshadweep:PM Modi की लक्षद्वीप यात्रा से क्यों बौखलाया मालदीव ? #BoycottMaldives
Maldives Vs Lakshadweep : ईशा गुप्ता ने शेयर की हॉट फोटों
ईशा गुप्ता ने समुद्र में डुबकी लगाई और अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, तस्वीरों को देखकर आप हैरान हो जाएंगे, लक्षद्वीप, मालदीव से भी सुंदर आइलैंड है। ईशा ने भी यहां की खूबसूरती को बयां किया।
ईशा ने Lakshadweep से फोटे शेयर की है, उसमें उन्हें बिकनी में देखा जा सकता है। यहां का पानी एकदम साफ दिख रहा है, समंदर का पानी दूर-दूर तक नजर आ रहा है।

India-Maldives:भारत के खिलाफ बयानबाजी पर गई Maldives के 3 मंत्रियों की कुर्सी, जानें कौन है ‘जहर’ उगलने वाले ये नेता
ईशा गुप्ता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बहुत सुंदर बीच पर गई जहां, मेरे पर रेत थी, मेरे चेहरे पर धूप थी। वो जादूभरी जगह लक्षद्वीप है। मैं फिर से वहां जाने का इंतजार नहीं कर सकती।