Rihanna Biography: पॉप स्टार रिहाना भारत आई हुई थी। मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में परफार्म करने । लेकिन इसके लिए अंबानी से रिहानी ने तगड़ी फीस वसूली। जितने पैसे रिहाना ने इस एक परफार्मेंस के लिए लिए उतने में भारत में बहुत अच्छे से तकरीन 200 से ज्यादा शादियां हो जाएंगी, और ना जाने कितनी गरीब बेटियों का घर बस जाएगा। चलिए इस वीडियो में जानते है रिहाना से जुड़ी कुछ खास और इंट्रेस्टिंग बातें साथ ही ये भी जानेंगे रिहाना ने कितने पैसे लिए। और अंबानी की तरफ से उनको क्या गिफ्ट मिला।
पॉप म्यूजिक की दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक रिहाना का असल नाम रोबिन रिहाना फेंटी है। इनका जन्म 20 फरवरी, 1988 में जन्मीं रिहाना बारबाडोस की रहने वाली हैं। मात्र 15 की उम्र में म्यूजिक करियर की शुरुआत करने वाली रिहाना मात्र 33 की उम्र में अरबपति बन गई थी। 2007 में इनकी एलबम आई थी ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ जिससे इन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। रिहाना अपने अब तक के करियर में 20 करोड़ से अधिक म्युजिक रिकॉर्ड्स बेच चुकी हैं। इसके साथ रिहाना ने अपने नाम कई अवार्ड्स भी किए, इनमें 9 ग्रैमी भी शामिल हैं।
Rihanna Biography: भारत आने के लिए रिहाना ने लिए 54 से 74 करोड़ रुपए
भारत के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में रखा गया है। इस सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने दुनियाभर की हस्तियों को बुलाया गया है। बड़े-बड़े एक्टर्स और सिंगर्स इस मौके पर परफॉर्म कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है-ग्लोबल सिंगिंग स्टार रिहाना का।
Mahashivratri 2024: महाराष्ट्र में है 5 फेमस ज्योतिर्लिंग, सबकी है अपनी अलग खासियत और मान्यताएं
खबरों की मानें तो प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने लिए रिहाना ने तकरीबन 8 मिलियन डॉलर की फीस वसूली है। वहीं भारत के हिसाब से देखें तो ये रकम तकरीबन 54 से 74 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। अगर एक एक शादी पर 20 लाख रुपए भी खर्च किया जाए तो 200 से ज्यादा शादी हो जाती और ना जाने कितने लोगों का घर बस जाता।
रिहाना को गिफ्ट में मिली कई सारी चीजें
सोर्सेज के मुताबिक ग्लोबल स्टार रिहाना की परफॉर्मेंस पर अंबानी ने उन्हें हीरो से जड़ा एक छाता गिफ्ट किया। हालांकि किसी ने भी ऑफिशियली इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया है। आपको बता दें की रिहाना के पिता सड़क के किनारे कपड़े बेचा करते थे तो कभी-कभी रिहाना भी उनके साथ खड़ी हो जाती थीं।
Jamnagar: गुजरात के जामनगर की फेमस डेस्टिनेशन, जहां कपल कर सकते है रोमांस
आगे चलकर रिहाना ने भी स्कूल में छोटे आइटम और मिठाई बेचकर घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया। रिहाना 2021 में मात्र 33 साल की उम्र में अरबपति बन गई थीं। उनके अरबपति बनने के पीछे सबसे बड़ी वजह रही उनकी कंपनी फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स, इस कंपनी में रिहाना की 50% हिस्सेदारी है।
रिहाना बहुत कम उम्र में बनी अरबपति
रिहाना की कंपनी की खासियत है इसमें 50 तरह की स्किन टोन के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स का होना। इसमें बहुत से डार्क शेड भी हैं, जो 2017 में बहुत ही कम कंपनियों के पास थे जब रिहाना की ये कंपनी लॉन्च हुई थी। वर्तमान में रिहाना के कई बिजनेस वेंचर्स हैं। इसमें मेकअप से लेकर लग्जरी फैशन ब्रांड तक शामिल हैं। रिहाना ने अपने बिजनेस सफर की शुरुआत साल 2011 में की थी। सबसे पहले उन्होंने परफ्यूम के बिजनेस में कदम रखा और रेबएल फ्लियोर परफ्यूम लॉन्च किया।
पहले साल में ही 80 मिलियन डॉलर के परफ्यूम बिक गए। इसके बाद रिहाना ने कई परफ्यूम अपने ब्यूटी ब्रांड फेंटी के नाम से मार्केट में उतारे। इसके अलावा रिहाना कई बड़े ब्रांड्स की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं। इन ब्रांड्स में प्यूमा, अरमानी और डियॉर जैसे नाम शामिल हैं।