Rihanna Networth: हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने हाल ही में जामनगर में अपनी परफॉरमेंस से तहलका मचा दिया था उन्हें भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट की माानें तो इसके लिए उन्होंने करीब 74 करोड़ रुपए चार्ज किए। रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला पॉप स्टार है।
रिहाना की कमाई का बड़ा हिस्सा म्यूजिक से नहीं बल्कि बिजनेस से आता है। ‘फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स’ कंपनी में रिहाना की 50 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सा दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी LVMH कंपनी के पास है। चलिए बताते है उनकी नेटवर्थ…
रिहाना का नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल की रिहाना की नेटवर्थ तकरीबन 1.4 अरब डॉलर तकरीबन 1,16,05 करोड़ रुपए है। कैरेबियाई देश बारबाडोस में जन्मी रिहाना इस वक्त दुनिया की सबसे अमीर पॉप स्टार है। साथ ही ओप्रा विन्फ्रे के बाद दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला एंटरटेनर हैं।
विन्फ्रें की नेटवर्थ 2.5 अरब डॉलर है। रिहाना ने तकरीबन 33 साल की उम्र में अरबपति बन गई थीं। उनका असली नाम फेंटी है और इसी के नाम से उन्होंने फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स कंपनी बनाई है।
Mamta Banarjee: लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का ऐलान, आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी की बढ़ाई सैलरी
साल 2017 में रिहाना ने इस कंपनी की शुरुआत की थी और इतनी जल्दी कंपनी ने उन्हें एक नए मुकाम पहुंचा दिया। रिहाना की ब्यूटू कंपनी फेंटी ब्यूटू कॉस्मेटिक्स अपने आप में कुछ अलग है। इसमें 50 तरह की स्किन टोन के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स है। इसमें बहुत से डार्क शेड भी है जो 2017 में बहुत ही कम कंपनियों के पास थे, जब रिहाना की ये कंपनी लॉन्च हुई थी। इन सब की वजह से रिहाना की ये कंपनी देखते ही देखते लोगों के दिल-दिमाग पर छा गई। रिहाना की लॉन्जरी कंपनी सेवेज एक्स फेंटी कंपनी भी है।
Rihanna Networth: रिहाना का करियर
रिहाना के करियर की बात करें तो साल 2005 में उन्होंने शुरुआत की थी। उन्होंने अपने गानों से पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उनके कई गाने सुपर-डुपर हिट हुए। देखते ही देखते वो देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो गई। लगभग 10 साल बाद 2017 में रिहाना ने जो कंपनी खोली उसने उन्हें खूब पैसे दिए।
रिहाना की कमाई म्यूजिक और फैशन से भी काफी कमाई होती है। इतना ही नहीं रिहाना ने कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसेडर भी है और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। 2015 में उन्होंने अपने वर्ल्ड टूर में सैमसंग को प्रमोच करने के लिए 25 मिलियन डॉलर दिए थे।
आपको बता दें की रिहाना कई कंपनियों का प्रमोशन करती है। इनमें Dior, Balmain, Gucci, Manolo Blahnik, Louis Vuitton, CoverGirl, लग्जरी जूलरी ब्रांड Chopard और Stance शामिल हैं। 2014 में उन्हें प्यूमा के क्रिएटिव डायरेक्टर बनाया गया उनकी क्लोदिंग और शू लाइन को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। साल 2019 में उन्होंने Savage X Fenty की शुरुआत की, साल 2021 में इसकी वैल्यूएशन एक अरब डॉलर पहुंच गई। रिहाना साथ ही इत्र के भी कई ब्रांड्स से भी जुड़ी है।