Tejashwi yadav Biography: बिहार की राजनीति में तेजस्वी प्रसाद यादव की अहम भूमिका है अक्सर करके वह सुर्खियों में बने भी रहते हैं इसी वजह से आज इस आर्टिकल में आपको तेजस्वी यादव के क्रिकेट के पीच से लेकर करियर के राजनीति तक पूरा जीवन पढ़ने को मिलेगा। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे हैं तेजस्वी यादव नीतिश कुमार के सरकार में बिहार के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। वह राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे।
तेजस्वी यादव पहले क्रिकेटर और 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य थे। चलिए आपको बताते है तेजस्वी यादव का निजी जीवन।
Tejashwi Yadav Biography: तेजस्वी यादव का निजी जीवन
9 नवंबर 1989 को गोपालगंज बिहार में तेजस्वी यादव का जन्म हुआ। भारत में जन्मे तेजस्वी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जाने जाते हैं तेजस्वी यादव की कुल संपत्ति 1.98 करोड़ है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल का नेतृत्व करती है जो भारत के बिहार में सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी है। तेजस्वी यादव के प्रारंभिक जीवन की बात करें तो स्कूली शिक्षा पटना और बाद में दिल्ली में हुई।
Ajab-Gajab: इस देश में मर्दों को करनी पड़ती है दो शादियां, मना करने पर मिलती है उम्रकैद की सजा
कक्षा पांचवी तक वसंत विहार दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की बाद में वह दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम दिल्ली चले आए। अपने स्कूल शिक्षा के दौरान उन्होंने हमेशा एक अंतर्मुखी और शर्मीले बच्चों के रूप में वर्णित किया गया तो चलिए आपको बताते हैं कि तेजस्वी यादव क्रिकेटर से नेता कैसे बन गए आखिर वह क्रिकेट के पिच से राजनीति के कैरियर तक कैसे पहुंच गए चलिए नजर डाल लेते हैं और आपको बताते हैं तेजस्वी यादव का अब तक का सफर।
Tejashwi Yadav Biography: तेजस्वी यादव का करियर
तेजस्वी यादव की प्राथमिक शिक्षा पटना से हुई वह पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए। यहां उन्हें क्रिकेट का चस्का लग गया क्रिकेट में उन्होंने अपने झंडे गाड़। साल 2008 में दिल्ली डेयरविल्स का हिस्सा बने, हालांकि उनको एक भी क्रिकेट मैच खेलने का मौका कभी नहीं मिला। साल 2010 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 5 साल तक पिता लालू यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। साल 2015 में तेजस्वी यादव ने पहली बार चुनाव लड़ा वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी ने 22000 वोट से जीत हासिल की इसके बाद बिहार में आरजेडी जेडीयू की सरकार बनी तो उन्हें डिप्टी सीएम के तौर पर जिम्मेदारी की दी गई।
साल 2017 में नितीश ने गठबंधन तोड़ा तो उन्हें विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी मिली साल 2020 का चुनाव लड़ा तेजस्वी ने चुनाव में बीजेपी के सतीश कुमार को 38000 वोटो से हरा दिया। इस चुनाव में राजद 75 सीट जीत कर विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट मिल पाई। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIIIM ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़कर 5 सीट हासिल की लेकिन बाद में उसके चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए।
तेजस्वी यादव के पॉलिटिकल कैरियर पर एक नजर
चलिए अब तेजस्वी यादव के पॉलिटिकल कैरियर पर एक नजर डाल लेते हैं । 2010 में तेजस्वी ने क्रिकेट में कैरियर बनाते हुए राजद के लिए चुनाव प्रचार करना शुरू किया 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने राघोपुर से महागठबंधन की उम्मीदवार के रूप में प्रचार किया। गठबंधन ने विधानसभा में भारी बहुमत हासिल किया जिसके बाद उन्हें बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में नियुक्त किया गया। 2018 में एक विवाद हुआ तेजस्वी ने अपना नाम साफ कर लिया और राजद के वास्तविक नेता बन गए।
2019 बिहार बाढ़ में राहत कार्य और खाद्य आपूर्ति के लिए आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में राजद का नेतृत्व किया। हालांकि गठबंधन 110 सीटें जीती। जिनमें से राजद 75 सीट हासिल करने में सफल रहे। 2015 राघोपुर से बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए जहां उन्होंने भाजपा के सतीश कुमार को 22000 के वोटो से हराया बाद में उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया।
2017 में केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने तेजस्वी यादव और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।