Who is IG Anurag Agrawal : पार्लियामेंट हाउस में दिसंबर 2023 में संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन में स्मोक बम से हमला हुआ था, जिसके बाद कितने ही सुरक्षा कर्मियों पर गाज गिरी और 24 घंटों के अंदर ही कई लोगों को सस्पेंड किया गया। संयुक्त सचिव सुरक्षा पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस के प्रमुख होते है। लोकसभा स्पीकर ओमबिरला ने सीआरपीएफ के आईजी अनुराग अग्रवार को संयुक्त सचिव सुरक्षा नियुक्त किया गया।
Who is IG Anurag Agrawal : आईजी अनुराग अग्रवाल की नियुक्ति
सीआरपीएफ के आईजी अनुराग अग्रवाल की नियुक्ति तीन साल के लिए डेपुटेशन पर की गई है। संसद भवन में सेंध के बाद कई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
दरअसल रघुबीर लाल के यूपी तबादले के बाद काफी समय से ये पद खाली था, 2 नवंबर को उनका ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद से संसद भवन में इस पद पर नियुक्ति को लेकर वेट हो रहा था। रघुबीर के ट्रांसफर के बाद डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ब्रजेश सिंह इस पद को देख रहे थे।
13 दिसंबर 2023 को सुरक्षा में सेंधमारी की प्राथमिक जांच के बाद पाया गया था कि एक महीने से संयुक्त सचिव सुरक्षा खाली था। जिसके बाद ये महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।